{"_id":"5ddc23508ebc3e54b7675a78","slug":"three-injured-in-fall-wall-in-sambhal-sambhal-news-mbd330545144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से तीन लोग घायल
विज्ञापन
पेपटपुरा में दीवार गिरने के बाद मौके पर बिखरा पड़ा मलबा।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के तिमरदास सराय में सोमवार को सुबह दीवार गिरने पर तीन लोग उसकी चपेट में आए और घायल हो गए। परिजन और मोहल्ले वाले घायलों को लेकर आनन-फानन निजी अस्पतालों में पहुंचे। जहां पर एक घायल की स्थिति सुधर गई लेकिन दो घायलों को रेफर किया गया। उनके सिर और शरीर में कई जगह चोट थी। पुलिस भी घटना की जानकारी होने पर तत्काल पहुंची लेकिन घायल तब तक अस्पताल जा चुके थे। घटना को इत्तेफाकिया हादसा मानते हुए लोगों ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
रायसत्ती के निकट तिमरदाससराय में एक व्यक्ति अपनी दुकान तोड़कर बनवा रहा है। दुकान का अधिकतर हिस्सा गिराया जा चुका है। एक हिस्सा गिरा नहीं था। तिमरदास सराय निवासी जाहिद हुसैन, शहबाजपुरा निवासी रिजवान और हिमायत हुसैन एक संग सड़क के किनारे बैठे धूप ले थे। अचानक दीवार का एक हिस्सा गिर गया। इससे हादसा हो गया। ईंटें इन्हें लगीं। शोर शराबा मचा तो आसपास के लोग दौड़ पड़े।
आनन-फानन में तीनों को उठाया और इसके बाद अलग अलग साधनों से निजी अस्पतालों की ओर लेकर लोग दौड़ पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद हिमायत हुसैन की हालत ठीक हो गई। वह अपने घर चले गए। जबकि सिर और हाथ में चोट की वजह से रिजवानको दिल्ली रेफर किया गया है। वहीं जाहिद हुसैन को उनके परिजन अलीगढ़ लेकर गए हैं। उनके सिर पर चोट है। टांग में भी फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। नखासा थाना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि एक दुकान मालिक ने अपनी दुकान की तीन दिवारें और छत पहले ही गिरा दी थी लेकिन एक दीवार और खड़ी थी और शटर लगा था। यह दीवार सोमवार को सुबह करीब साढे सात से आठ बजे के बीच किसी समय अचानक गिरी। इससे सड़क के किनारे बैठे तीन लोग मलबे की चपेट में आ गए। इसमें एक की हालत गंभीर है।