{"_id":"68aa13ffce0a1c92910b46d9","slug":"three-goats-and-two-sheep-were-attacked-by-a-dog-more-than-100-people-are-also-being-targeted-every-day-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-126184-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन बकरी और दो बकरे पर कुत्ते का हमला, 100 से ज्यादा लोगों को भी हर दिन बना रहे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन बकरी और दो बकरे पर कुत्ते का हमला, 100 से ज्यादा लोगों को भी हर दिन बना रहे निशाना
विज्ञापन
संभल जिला अस्पताल में एंटी रेबीज लगाते हुए।
संभल। असमोली क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुड़ा में कुत्ते ने तीन बकरी और दो बकरों पर हमला कर दिया। इसमें तीन बकरी और एक बकरा मर गया जबकि दो घायल हैं। गांव निवासी शवाब जहां ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उनके घर में शनिवार सुबह पांच बजे के करीब गांव के ही एक व्यक्ति का कुत्ता घुस आया। इस कुत्ते ने उनकी तीन बकरियों और एक बकरे को पहले निशाना बनाया। हमला करके इन्हें मार दिया। इसके बाद दो बकरे पर और हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर कुत्तों के निशाने पर इंसान भी खूब आ रहे हैं। 100 से ज्यादा लोगों को सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज लगाया जा रहा है। इससे आंकड़े स्पष्ट हैं कि कुत्ते कितने खूंखार हो रहे हैं।
000000000
कुत्तों के लिए पालिका शेल्टर होम बनाएगी, प्रस्ताव तैयार
शहर में आवारा कुत्तों से राहत दिलाने के लिए शेल्टर होम बनाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार है। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। शहर में भी हर दिन कहीं न कहीं कुत्ते लोगों को निशाना बना रहे हैं। शहर में सबसे ज्यादा सरायतरीन में कुत्ते हैं। इसके अलावा हयातनगर, पंजू सराय, दीपा सराय, हिंदुपुरा खेड़ा में कुत्ते देखे जा रहे हैं। इन्हीं इलाके से कुत्ते काटे के मामले जिला अस्पताल में पहुंचते हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में इन्हीं स्थानों से कुत्ते काटे के इंजेक्शन लगवाने के लिए 250 से लोग पहुंचे। औसतन हर दिन 25-30 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटकर जख्मी किया है। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि अगर कुत्तों की नसबंदी करा दी जाए तो आने वाले समय में कुत्ता काटने के केस घट सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में नगर निकाय को कार्रवाई करनी है।
000000000
शहर में इन लोगों की कुत्ते के हमले में हो चुकी है मौत
केस-एक
शहर के मोहल्ला डेरा सराय निवासी जुबैदा (70) को कुत्तों ने नोेच-नोचकर मार डाला। यह घटना चार जून-2024 को उस समय हुई, जब महिला अपनी बेटी से मिलने मोहल्ला बेगमसराय जा रही थी। मियां सराय में सपा विधायक इकबाल महमूद के आवास के पास कुत्तों के झुंड का हमलावर हो गया। महिला ने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई नहीं था। चिल्लाते-चिल्लाते महिला ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
00000
केस-दो
ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिरपुड़ा में 24 सितंबर-2024 की सुबह गांव के निवासी इशरत अली के पांच वर्षीय बेटे शान को खूंखार कुत्तों ने नोचकर मार डाला। शान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शान सुबह करीब नाै बजे घर के बाहर अकेला ही खेल रहा था। इसी दौरान कुत्तों का झुंड बच्चे पर टूट पड़ा। चीख सुनकर जब तक परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। संवाद
000000
स्मार्ट नगर पालिका योजना के अंतर्गत कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव रखा गया है। शेल्टर होम बनाए जाने से काफी हद तक राहत मिलेगी।
डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ, पालिका संभल