फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three friends drowned in Ganga, one died

Sambhal News: गंगा में बहे तीन दोस्त, एक की डूबकर कर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three friends drowned in Ganga, one died
बबराला(संभल)। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर स्नान करते समय तीन दोस्त गंगा में बह गए। गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों ने दो दोस्त विजय निवासी गांव धनारी पट्टी बालूशंकर और मनोज कुमार गांव आनंदपुर थाना बहजोई को सकुशल निकाल लिया। जबकि अजय (19) की डूबकर मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव घर ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे करीब अजय पुत्र नरेश निवासी धनारी पट्टी बालू शंकर अपने गांव के ही विजय पुत्र नेत्रपाल और मनोज कुमार पुत्र सूरज पाल के साथ गंगा स्नान करने राजघाट आया था। तभी नहाते समय तीनों दोस्त गहरे पानी में बह गए। तीनों को बहता देख गंगा तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जिससे वहां मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और विजय व मनोज को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि अजय गहरे पानी में बह गया।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल की पूर्व साइड में घटनास्थल से 60 मीटर की दूरी से अजय को गंगा से बाहर निकाला। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए ओर आनन फानन में अजय को बबराला के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था और तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed