फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   three died due to fiver.

चौबीस घंटे में बुखार से तीन की मौत

Mon, 24 Sep 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Mon, 24 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन

चंदौसी। नरौली एवं पंवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई जिससे लोगों में दहशत है। कई गांवों में सैकड़ों लोग बीमार हैं। राजकीय चिकित्सालय डाक्टरों की कमी से लोगों को दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन

नरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के अकरौली गांव निवासी शेर सिंह उर्फ भूरा मौर्य को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुरुआत में वह गांव के झोलाछाप डाक्टरों से इलाज कराया। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे चंदौसी के एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां तीन दिन में कई अस्पताल बदले लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। प्लेटलेट्स गिरती देखकर डाक्टरों ने उसे डेंगू की आशंका जताई। शनिवार की रात करीब 10 बजे करीब शेर सिंह उर्फ भूरा मौर्य को मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां मध्यरात्रि को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी प्लेटलेट्स गिरने के कारण डाक्टरों ने जांच भी की थी, डेंगू की आशंका जताई थी। उसकी शादी तीन साल पहले ही काशीपुर के सुल्तानपुर पट्टी नामक गांव की युवती से हुई थी। अभी कोई संतान भी नहीं है। हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर अपने गांव लौटा था।  
विज्ञापन

इधर पंवासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के अहमद नगर थरेसा गांव निवासी ओमकार के आठ साल के पुत्र को भी दो दिन पहले बुखार आया था। 
परिजनों के अनुसार राजकीय चिकित्सालय से दवाई ली लेकिन दो गोली देकर घर भेज दिया। शनिवार की शाम को ही उसकी मौत हो गई। इसी गांव में अमर सिंह की सोलह साल की बेटी अनीता को भी तीन दिन पहले बुखार आया था, उसे भी राजकीय चिकित्सालय से दवाई दिलाई गई थी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। रविवार की शाम करीब चार बजे अनीता की भी मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही गांव में दहशत है। क्योंकि गांव के रेखा, आकाश, विनोद, एमन, नीरज को भी बुखार होने के बाद निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अहमदनगर थरेसा, पड़ोसी गांव थरेसा जय सिंह व मंगलपुर आदि में करीब तीन सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। बनियाठेर क्षेत्र में अब तक दो, कुड़ फतेहगढ़ क्षेत्र में अब तक तेरह मौतें बुखार से हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed