फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three dengue and eight malaria patients were found in a week

Sambhal News: एक हफ्ते में सामने आए डेंगू के तीन व मलेरिया के आठ मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three dengue and eight malaria patients were found in a week
चंदौसी(संभल)। क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के तीन और मलेरिया के आठ मरीज सामने आ चुके हैं। पीड़ितों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुली सीएचसी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष व दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग गई। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, पेट के अलावा आंख व बीपी शुगर के रहे। चिकित्सक मरीजों को खानपान व सावधानी बरतने की सलाह देते नजर आए। डेंगू और मलेरिया की रोजाना जांचें की जा रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सीएचसी की ओपीडी खुली, तो मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। पर्चा बनवाने व डिस्पेंसरी रूम के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सीएचसी के सीएमएस डा. हरविंदर सिंह ने बताया कि नए और पुराने मरीजों को मिलाकर करीब 1100 मरीजों की ओपीडी हुई। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, बदन दर्द, खांसी, जुकाम व उल्टी व दस्त के अलावा बीपी शुगर के रहे।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि बारिश के बाद गंदगी और संक्रमण की वजह से किसी-किसी मरीजों में डेंगू व मलेरिया के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ऐसे मरीजों की खून की जांच कराई जा रही है। एक सितंबर से अब तक करीब 50 मरीजों की डेंगू की जांचें की गईं। इनमें तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई। साथ ही, एक सितंबर से अब तक मलेरिया के 98 मरीजों की जांच की गई। इनमें आठ मरीजों के मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि बदलते मौसम, बारिश के बाद हुई गंदगी और संक्रमण से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। ऐसे में मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed