फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   three deaths in accident

सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत

Sun, 26 Aug 2018 01:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sun, 26 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
three deaths in accident
अरमान फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार फत्तेपुरदेव गांव से संभल स्थित एआरटीओ आफिस आ रहे थे। रास्ते में शनिवार को दोपहर एक बजे कुरकावली गांव के हुसैनी रोड पर हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने तीनों का पंचनामा भरा, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार न थे। इसे लेकर दो घंटे तक जद्दोजेहद चली। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए मान गए।    
विज्ञापन


मदाला निवासी इकरार अपनी ससुराल हैबतपुर में रहता है। वह फत्तेपुरदेव निवासी शमीम से ट्रक में साझेदारी करना चाहता था । इसके लिए शनिवार को सुबह हैबतपुर से फत्तेपुर देव गया था। फत्तेपुर देव में इकरार की बहन रहती है। वहीं से उसने भांजे अरमान को साथ ले लिया। शमीम, अरमान और इकरार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर संभल की ओर चले थे। बाइक इकरार चला रहा था।
विज्ञापन


कुरकावली गांव के पास गेहूं से भरे  ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे अरमान और इकरार ट्राली के टायर के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। शमीम दूर जा गिरी। इससे उसके सिर में चोट आई। उपचार के लिए संभल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही नखासा थाना पुलिस पहुंची। सीओ सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे। शवों का पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया, लेकिन अरमान के परिवार वाले पोस्टमार्टम को राजी नहीं हुए। इससे दो घंटे तक जद्दोजेहद चली। पुलिस के समझाने पर सभी मान गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed