फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three caught selling bovine meat at the shop, one ran away, report filed

दुकान पर गोवंशीय मांस बेच रहे तीन पकड़े, एक भागा, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three caught selling bovine meat at the shop, one ran away, report filed
संभल। दुकान पर रखकर गोवंशीय पशु का मांस बेच रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव मंगनपुर में एक दुकान में गोवंशीय पशु का मांस बेचा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए। जबकि एक भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी सलीम कुरैशी, सारिक कुरैशी और मोहल्ला गिन्नौरी निवासी अरकान कुरैशी के रूप में कराई। भागे हुए आरोपी का नाम सादक सराय निवासी फुरकान कुरैशी बताया। पुलिस ने मौके से 75 किलोग्राम गोवंशीय मांस व उपकरण बरामद किए। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed