फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three bodies have been found locked in sacks in a month, police have failed to disclose

एक माह में बोरे में बंद मिल चुके हैं तीन शव, खुलासा करने में नाकाम रही है पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three bodies have been found locked in sacks in a month, police have failed to disclose
संभल। सर्किल में एक महीने के भीतर तीन शव नग्न हालत में बोरे में बंद मिल चुके हैं। इसमें एक 20-22 वर्षीय युवक का शव 27 नवंबर को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा में मुरादाबाद-संभल मार्ग के नजदीक मिला था। दूसरा शव 30 दिसंबर को कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर के नजदीक मिला था। जिसकी पहचान रूकनुद्दीन सराय निवासी शहाना पत्नी बशीर के रूप में हुई थी। अब गुरुवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव चंदावली के नजदीक अज्ञात महिला का शव मिला है।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि तीनों ही शव नग्न हालत में बोरे में बंद कर फेंके गए थे। इससे एक बात तो साफ है कि हत्यारे जो भी हैं वह पहचान मिटाने के लिए नग्न अवस्था में बोरे में बंद कर शव फेंक रहे हैं। रूकनुद्दीन सराय निवासी शहाना की पहचान तो भले हुई लेकिन हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। जबकि युवक की शिनाख्त होने का अब भी पुलिस को इंतजार है। अब यह तीसरा शव बोरे में बंद मिला है। इसकी शिनाख्त कराने का प्रयास पुलिस कर रही है। इन तीनों ही घटनाओं में एक जैसी बात यह है कि बोरे में बंद शवों के हाथ और पैर रस्सी से बंधे मिले हैं और नग्न हालत में थे।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि जिस महिला की शिनाख्त हो गई थी। उसके परिजनों से और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। जिन दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्त कराने में टीमें लगी हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed