फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three bike-riding students going to appear for exams were hit by a car, one dead

Sambhal News: परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 30 Jan 2024 04:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 30 Jan 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Three bike-riding students going to appear for exams were hit by a car, one dead
बनियाठेर (संभल)। बनियाखेड़ा स्थित लोकेंद्र शर्मा इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह नौ बजे प्री-बोर्ड परीक्षा की देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं जनपद अंतर्गत थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका निवासी अरुण (15) की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे कुलदीप और ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी चंद्रप्रकाश चंदौसी स्थित नानकचंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में चौकीदार है। उनके दो बेटे और एक बेटी है। दूसरे नंबर का बेटा अरुण बनियाखेड़ा के लोकेंद्र शर्मा इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र है। सोमवार को अरुण गांव के ही अपने दोस्त कुलदीप और ब्रजेश के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग पर बनियाखेड़ा की प्रथमा बैंक के सामने तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल छात्रों को उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुलदीप और ब्रजेश को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed