फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three accused of gang rape arrested, Court sent to jail

Sambhal News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused of gang rape arrested, Court sent to jail
संभल। हयातनगर थाना पुलिस ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म करने की यह रिपोर्ट दर्ज हुई थी। युवती की तहरीर पर शुऐब, फुरकान निवासी जनेटा, साजिद निवासी औरंगपुर सिलेटा थाना बनियाठेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

घटना 12 फरवरी की सुबह पांच बजे के करीब हुई थी। घटना के वक्त युवती पशुओं को चारा डालने जा रही थी, तभी उसे पकड़ लिया गया। बाद में दिल्ली ले जाकर भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुश्किल से वह घर पहुंची और घटना परिजनों को बताई। पुलिस तक मामला पहुंचा लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि आरोपियों को चेकिंग के दौरान दतावली रोड पर हनुमान मंदिर के पास से बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed