{"_id":"621689a155a0e71d7d634592","slug":"thieves-gathered-cool-stuff-in-a-closed-house-chandausi-news-mbd419758730","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद मकान में कूमल लगा सामान समेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बंद मकान में कूमल लगा सामान समेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव रसूलपुर कैली में हाईवे पर बंद मकान में नकब लगाकर चोरों ने सामान समेट लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मकान मालिक से ली जानकारी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की है।
मूलरूप से जनपद मुरादाबाद के चाऊ की बस्ती निवासी राजकुमार ने मुरादाबाद रोड स्थित गांव रसूलपुर कैली में हाईवे पर मकान बनाया है। मकान में वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। मंगलवार को पत्नी के साथ मुरादाबाद वाले मकान पर चले गए थे। मंगलवार की रात चोरों ने मकान के पीछे दीवार में बड़ा कूमल लगा लिया और सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह राजकुमार ने मकान का ताला खोला तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। एक कमरे में पीछे से बड़ा कूमल लगा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस ने जानकारी की। घटना की तहरीर थाने में दी गई।
वहीं जिस स्थान पर राजकुमार ने अपना मकान बनवा रखा है, वहां आसपास कोई मकान नहीं है। पीड़ित ने बताया कि चोर मकान से पांच किलोवाट का स्टेप्लाइजर, इनवर्टर, गैस सिलिंटर, लोहे का पलंग, डेढ़ सौ मीटर बिजली का केबल, पंखा तथा घरेलू बर्तन ले गए।