{"_id":"615a06de8ebc3e626b596516","slug":"thieves-blew-goods-worth-2-5-lakhs-sambhal-news-mbd4048886101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार में कूमल लगाकर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार में कूमल लगाकर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग स्थित गांव खग्गुपुरा में रात चोरों ने नकब लगाकर फेरी वाले के घर से पचास हजार की नकदी समेत ढाई लाख का माल चोरी कर लिया। सुबह जब पीड़ित नमाज के लिए उठा तो कमरे में बिखरा सामान देकर होश उड़ गए। डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग स्थित गांव खग्गुपुरा निवासी आबिद गांव-गांव जाकर फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। शनिवार की रात गर्मी होने के कारण पूरा परिवार बरामदे में सो रहा था। रात में किसी समय चोर नकब लगाकर कमरे में रखी अलमारी से पचास हजार की नकदी, दो तोला सोना, पांच सौ ग्राम चांदी, कपड़े समेत करीब ढाई लाख का सामान समेट ले गए।
सुबह जब आबिद नमाज के लिए उठे और कमरे में जाकर देखा तो कमरे में बिखरा सामान व दीवार में कूमल देकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देेेकर कार्रवाई की मांग की।