फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a demand to extend the last date for filing income tax returns

Sambhal News: आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
There was a demand to extend the last date for filing income tax returns
चंदौसी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर यानी सोमवार तक है। कई बार तकनीकी समस्याओं और क्रैश होने की खबरें आईं। असुविधा के मद्देनजर, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने सरकार से अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

फेडरेशन की जिला संभल इकाई के अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने एक्स पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग करते हुए यह मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि अंतिम दिनों में वेबसाइट में दिक्कत आ रही है। इससे व्यापारियों, अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए समय पर रिटर्न दाखिल करना लगभग असंभव हो गया है। फेडरेशन मांग करता है कि व्यक्तिगत श्रेणी के आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि को 15 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक किया जाए। ऑडिट होने वाले आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि को 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर तक किया जाए। करदाता अंतिम समय की जल्दबाजी के कारण लगने वाली पेनल्टी से बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed