फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft in the wedding house, the daughter left without wearing jewelry

शादी वाले घर में चोरी, बिना गहने पहने विदा हुई बिटिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Theft in the wedding house, the daughter left without wearing jewelry
संभल। खेमपुर गांव में चोरों ने शादी समारोह के दौरान ग्रामीण के घर को निशाना बना लिया। पीड़ित के अनुसार घर से करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत छह लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब परिजन बरात का स्वागत करने के लिए दरवाजे पर पहुंचे थे। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न चौकी के अंतर्गत गांव खेमपुर में शुक्रवार की रात अमर सिंह पुत्र कोमल सिंह की बेटी की बरात मुरादाबाद के पाकबड़ा से आई थी। परिवार के लोग शादी समारोह के कार्यक्रम में लगे हुए थे। रात्रि में करीब दो बजे बरात चढ़त के बाद घर के दरवाजे पर पहुंची थी। सभी लोग बरात के स्वागत और देखने में लग गए। इसी दौरान चोर मौका पाकर घर में घुस गए।
विज्ञापन

पीड़ित अमर सिंह के मुताबिक कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये की नकदी, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो सोने की नोज पिन, दो जोड़ी सोने की बाली व एक चांदी के गले की जंजीर, तीन जोड़ी चांदी के बिछूए, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, दो अंगूठी चांदी समेत करीब छह लाख का माल चोरी कर ले गए। मढ़न चौकी के इंचार्ज रोशन सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को बिना गहनों के किया विदा
संभल। अमर सिंह ने अपनी बेटी राजकुमारी की विदाई में देने के लिए जेवर बनवाए थे। जेवर को चोर ले गए। पीड़ित परिवार की खुशियां मायूसी में तब्दील हो गई। दुल्हन को बिना जेवर के ही विदा करना पड़ा। पीड़ित ने बताया कि बेटी की विदाई के लिए ही जेवर बनवाए थे। चोरी हो गई तो बिना जेवर के ही बेटी को विदा करना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस से मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed