फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft in broad daylight after breaking the locks of a fruit vendor's house.

Sambhal News: फल विक्रेता के घर के ताले तोड़कर दिनदहाड़े चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Theft in broad daylight after breaking the locks of a fruit vendor's house.
असमोली। थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक फल विक्रेता के सूने पड़े घर के ताले तोड़कर करीब सात लाख रुपये का माल साफ कर दिया। पत्नी जब रिश्तेदारी से लौटी तो कमरे की खिड़की और अलमारी टूटी देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


शहबाजपुर कलां गांव के रहने वाले फल विक्रेता इब्राहीम रोज की तरह फेरी लगाकर फल बेचने गए थे। पत्नी कौसर कमरे और मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर गांव में ही रिश्तेदार के घर गई थी। इसी दौरान चोर पीछे के निर्माणाधीन मकान की छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने कमरे की खिड़की तोड़ी और अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अलमारी में मकान बनाने के लिए रखे गए एक लाख 90 हजार रुपये नकद और सोने का हार, झाले, बालियां, लौंग, अंगूठी, पेंडल व चांदी की पायल समेत करीब सात लाख रुपये का जेवरात रखा था, जिसे चोर समेटकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब कौसर घर लौटी और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर पहुंची तो खिड़की टूटी और अलमारी का सामान बिखरा देख शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर असमोली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आगे की जांच पड़ताल जारी है।

दूसरी वारदात: चांदी वर्क के कारखाने में चोरी

इसी गांव में रविवार रात चांदी वर्क के कारखाने में भी चोरी हो गई। गांव निवासी अरशद का आबादी के बाहर कारखाना है। रात में चोरों ने जाली काटकर करीब 200 ग्राम चांदी वर्क और उपकरण चोरी कर लिए। सुबह घटना का पता चलने पर पीड़ित ने छानबीन कर एक आरोपी को सामान सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कारखानेदार के अनुसार सामान वापस मिलने पर आरोपी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed