फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The youth who was running away after stealing the bike was caught

बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
The youth who was running away after stealing the bike was caught
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के वारिस नगर से बाइक चोरी कर भाग रहे आरोपी को बाइक स्वामी व उनके साथियों ने पीछा कर गणेश कालोनी में दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक स्वामी की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब नौ बजे महीपाल पुत्र ब्रजपाल मौर्य निवासी वारिस नगर मौर्य बस्ती बाइक से अपने घर पहुंचा और बाइक घर के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद महीपाल वापस लौटा तो एक युवक बाइक चुराकर भाग रहा था। महीपाल ने शोर मचाया और कुछ लोगों के साथ आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक चोर को गणेश कालोनी में दबोच लिया।
विज्ञापन

महीपाल ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी बाइक चोर को कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू निवासी गणेश कालोनी बताया। महीपाल की तहरीर पर पुलिस ने मोनू के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed