हादसे में संभल के युवक की हिमाचल में मौत
सार
असमोली थाना क्षेत्र के गांव नागला नीडर निवासी संजय सिंह (19) पुत्र रामकुंवर सिंह की हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दस दिन पहले गांव के कुछ युवकों के साथ वह हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में मजदूरी करने के लिए गया था। पुलिस की सूचना पर परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन