फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman got her husband's death certificate after 14 years

Sambhal News: महिला को चौदह साल बाद मिला पति की मृत्यु का प्रमाणपत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The woman got her husband's death certificate after 14 years
चंदौसी में विधवा महिला को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान करतीं अ​धिवक्ता। स्रोत अ​धिवक्ता
चंदौसी(संभल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल स्थित चंदौसी के प्रयासों से एक महिला को 14 वर्षों बाद उसके पति का मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ। यह मामला सामाजिक और मानवीय दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील था, जिसमें महिला वर्षों से सरकारी योजनाओं व विधिक लाभों से वंचित थी।अधिवक्ता रंजना शर्मा ने बताया कि पीड़िता बबली निवासी ग्राम रुस्तमगढ़ के पति अतलेश का निधन वर्ष 2011 में हो गया था, परंतु विभिन्न प्रशासनिक और दस्तावेजी कारणों से अब तक उनका मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाया था। इसके कारण महिला को विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, राशन कार्ड में नाम परिवर्तन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

महिला ने इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद संभल स्थित चंदौसी में पराविधिक स्वयंसेवक के माध्यम से संपर्क किया। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव आदित्य सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया गया और पराविधिक स्वयंसेवक अतुल कुमार के निरंतर प्रयास से आवश्यक दस्तावेज संकलित करवाकर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करवाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह घटना इस बात का उदाहरण है कि न्याय तक पहुंच केवल अदालतों से नहीं, बल्कि विधिक सेवा संस्थाओं के माध्यम से भी संभव है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमजोर, वंचित व जरूरतमंद वर्गों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है, जिससे वे अपने सांविधानिक अधिकारों की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed