फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman appealed to the SP to file a report against her in-laws.

Sambhal News: महिला ने ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की एसपी से लगाई गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The woman appealed to the SP to file a report against her in-laws.
संभल। मोहल्ला चौधरी सराय की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तहरीर में महिला ने कहा कि उसका निकाह युवक से प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था। आरोप है कि पति व ससुरालियों ने बाइक और 10 लाख रुपये की मांग की। महिला से पिटाई की जाने लगी। महिला के मायके वालों ने पांच लाख रुपये दिए। फिर भी गर्भवती महिला को घर से निकाल दिया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। बाद में बेटे की मौत हो गई। इसके बाद पति महिला को घर ले गया लेकिन ससुरालियों ने घर में नहीं घुसने दिया और मारपीट की। आरोप है कि देवर ने महिला से छेड़खानी की। पति आदि ने जान से मारने के लिए महिला का गला दबाया। आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। डायल 112 पुलिस भी पहुंची। महिला ने कहा कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed