फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The weight of jewelry became lighter due to the inflation of gold and silver

Sambhal News: सोने-चांदी की महंगाई से गहनों का वजन हुआ हल्का

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The weight of jewelry became lighter due to the inflation of gold and silver
चंदौसी। सहालग सीजन शुरू होते ही सोने चांदी की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। एक महीने में सोने का भाव 6550 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2800 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ गई हैं। धातुओं की बढ़ी कीमतों से ग्राहक गहनों का वजन कम रखने की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है। आगे भी भाव बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

सोने के भाव 86300 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। बीते साल त्योहारी और सहालग सीजन में सोने का भाव करीब 84 हजार रुपये पहुंचे गया, जोकि दिसंबर में घटकर 80 हजार के भीतर आ गए। नए साल के आगाज के साथ ही कीमतें फिर बढ़ने लगी। पांच जनवरी को चंदौसी में सोने का भाव 79750 और चांदी 92700 रुपये प्रतिकिलो थी। शुक्रवार सात फरवरी को करीब एक महीने बाद सोना 86300 और चांदी का भाव 95500 रुपये प्रतिकिलो हो गया। हर दूसरे दिन 500-700 रुपये का उतार चढ़ाव सोने के भाव में देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा निवेश और इंपोर्ट ड्यूटी समेत अन्य टैक्स की वजह से लगातार सोने चांदी के भाव बढ़ रहे हैं। बढ़ते भाव का असर लोगों के जेब पर पड़ रहा है। महंगाई की वजह से सहालग भी प्रभावित हो रहा है। जिन लोगों के घर में वैवाहिक आयोजन है, वह लोग बजट के अनुसार हल्के वजन के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

---------------



सप्ताहभर में इस तरह बढ़े सोने-चांदी के भाव

दिनांक 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) (चांदी प्रतिकिलो)

07 फरवरी 86300 95500
06 फरवरी 86300 95500

05 फरवरी 86000 95500
04 फरवरी 86600 94700

03 फरवरी 84400 94000
02 फरवरी 85100 94000

01 फरवरी 83800 96500
----------

सोने चांदी के बढ़ते भाव से बाजार प्रभावित हो रहा है। वैवाहिक आयोजन के अलावा लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने की खरीद करते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती सोने की मांग और विदेशों में चल रहे युद्ध के चलते सोने के भाव बढ़े है। आगे भी भाव बढ़ने की आशंका है। बहुत से ग्राहक अब हल्के गहने बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed