फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The talks failed again, the rift between the accountant and the advocate continued

फिर असफल रही वार्ता, लेखपाल अधिवक्ता विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The talks failed again, the rift between the accountant and the advocate continued
गुन्नौर। तहसील परिसर में बुधवार को भी अधिवक्ता मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखे। इस दौरान जहां अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं लेखपालों ने भी कार्य बहिष्कार किया। दोपहर में बार एसोसिएशन और लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। लेखपाल संघ के और से जल्द ही समझौते का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील में शनिवार को लेखपाल और अधिवक्ता के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई थी, इसके बाद से यहां एक ओर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ लेखपाल भी कार्य बहिष्कार किए हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ता बार अध्यक्ष भगवान सिंह यादव के नेतृत्व में हड़ताल कर प्रदर्शन किए। साथ ही तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि प्रशासन नहीं चाहता कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो। इस लिए मामले को और खींचा जा रहा है। वहीं दोपहर बाद लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव व अन्य पदाधिकारी अधिवक्ताओं से वार्ता के लिए पहुंचे। उनकी ओर से समझौते का आश्वासन दिया, लेकिन अधिवक्ता लिखित समझौते की जिद पर अड़े रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक लेखपाल वसीम अहमद लिखित में समझौता नहीं करते तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed