फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The streets echoed with the chants of Bhole, Jalabhishek today

Sambhal News: भोले के जयकारों से गूंजीं सड़कें, जलाभिषेक आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The streets echoed with the chants of Bhole, Jalabhishek today
ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटे ​गांव देहरी की मिलक के शिव भक्त नृत्य करते हुए।
संभल। सावन महीने के चौथे एवं अंतिम सोमवार यानी आज संभल जिले के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त और कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसे लेकर सुबह से ही कांवड़िये ब्रजघाट से गंगाजल लेकर रवाना हुए तो बड़ी संख्या में जल लेकर आते भी रहे। इससे दिनभर सड़कें भोले के जयकारों से गूंजती रहीं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं निगरानी के इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों और मंदिरों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। सावन महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करने का खास महत्व है। इसी के चलते सावन महीने के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक को लेकर भक्तों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। संभल के सूर्यकुंड मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। बहजोई मार्ग पर सरायतरीन में स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महोदव मंदिर पर भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। गांव फत्तेहपुर भाऊ के प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर भी देहात क्षेत्र के भक्त जलाभिषेक करते हुए मनौती मांगेंगे। इन मंदिरों पर कांवड़िये भी हरिद्वार और ब्रजघाट से लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पुलिस प्रशासन ने मंदिरों पर पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। वहीं निगरानी के इंतजाम भी किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

0000000
गंगाजल लेने ब्रजघाट रवाना हुआ महिलाओं का जत्था
संभल। महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा के नेतृत्व में गांव मोहम्मदपुर टांडा से महिला और युवतियों का जत्था गंगाजल लाने के लिए ब्रजघाट के लिए रवाना हुआ। शिव भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिसके बाद ब्रजघाट का रुख किया। इस बीच बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। बताया गया कि शिव भक्त सोमवार को गांव मोहम्मदपुर टांडा के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मीनू शर्मा ने कहा कि पहली बार महिला टीम के साथ डाक कांवड़ लेने के लिए जा रही हैं। जत्थे में प्रियांशी शर्मा, सुहानी शर्मा, मानवी चौधरी, मोहनी चौधरी, सिमी चौधरी, खुशी चौधरी, महक चौधरी, मीनाक्षी चौधरी, सानिया चौधरी आदि रहीं। इस दौरान सहयोगियों में विजय शर्मा, मुनेश कुमार, जोशी ठाकुर, दुष्यंत कुमार सिंह, सुदीस शर्मा, विवेक चौधरी, अनिकेत चौधरी, दीपक शर्मा, हर्षित शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

0000000
कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस तैनात, सजे शिवालय
मढ़न। सावन महीने के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल वापस लौटते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं शिवालयों को भी खुब सजा दिया गया। जहां कांवड़ियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट और हरिद्वार से आने शुरू हो गए। बम-बम भोले और हर हर महादेव की गूंज से वातावरण गूंजता रहा। शाम होने पर इन जत्थों की संख्या बढ़ गई। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। कई जगह पर लोगों ने भंडारे में कांवड़ियों को प्रसाद ग्रहण कराया और सेवा की। सोमवार की सुबह से ही शिवालयों पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। असमोली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव मालिक व सीओ कुलदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव गुमसानी में स्थित झारखंडी महादेव शिव मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अजय कुमार, विजय कुमार, जगपाल सैनी, वंश शर्मा, सचिन शर्मा, राकेश सिंह, जंसवत सिंह, भूरा पासी,डॉ. सुखवीर सिंह, मिन्टू ठाकुर, रितिक राजपूत आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed