फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The storm caused havoc on the electricity department, more than 100 poles collapsed

बिजली विभाग पर कहर बनकर टूटी आंधी, 100 से अधिक पोल धराशायी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
The storm caused havoc on the electricity department, more than 100 poles collapsed
चंदौसी। शनिवार की शाम आई तेज आंधी बिजली विभाग पर कहर बनकर टूटी। जिले भर में आंधी से 100 से अधिक खंभे टूट गए। इससे 150 गांवों की आपूर्ति बाधित हैं। आंधी से जिले भर में जगह जगह बिजली की लाइनों पर पेड़ व शाखाएं टूटकर पड़ी हुई है। बिजली कर्मचारियों ने रात भर पेट्रोलिंग कर नगर क्षेत्रों की व्यवस्था सुधार दी तथा दिन भर ग्रामीण क्षेत्रों की लाइन की पेट्रोलिंग करते रहे। बिजली अधिकारियों के मुताबिक अधिक नुकसान हुआ है और टूटे खंभे सही करने में तीन से चार दिन का समय लग सकते हैं।
विज्ञापन

संभल जिले में शुक्रवार की रात और शनिवार की शाम करीब पांच बजे तेज आंधी आई। करीब एक घंटे तक आंधी ने कहर बरसाया। आंधी से सबसे अधिक नुकसान बिजली विभाग को हुआ। सर्वाधिक बिजली के खंभे संभल क्षेत्र के खिरनी क्षेत्र में, संभल, असमोली, सिरसी, बनियाठेर, नरौली, कुढ़फतेहगढ़, चंदौसी, बहजोई, पवांसा, रजपुरा, बबराला, गुन्नौर, जुनावई, धनारी क्षेत्रों में टूटे है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 100 से अधिक खंभे टूटे हैं। इसके अलावा 300 से अधिक स्थानों पर विद्युत लाइन पर पेड़, उनकी शाखाएं टूटकर गिर गई। जिससे बिजली विभाग की आपूर्ति बाधित हो गई थी। रविवार की सुबह तक चंदौसी, संभल, बबराला, गुन्नौर, शहर की अधिकांश लाइन ठीक कराकर आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया। नगर क्षेत्र के बाकी हिस्से को रविवार की दोपहर तक पूरी तरह से आपूर्ति करा दी गई थी। दिन भर बिजली कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों की लाइन पर पेट्रोलिंग करते रहे। जहां जहां लाइनों पर पेड़ व शाखाएं टूटकर गिरी थी, वहां से उन्हें हटाकर आपूर्ति को सुचारू करा दिया। रविवार की शाम तक जिले में 150 से अधिक गांव आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। यह सभी वह गांव हैं, जहां खंभे टूटे होने के कारण आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed