फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The SP punished a lady police officer in sambhal

संभल : कोतवाली में पैर दबवाने वाली महिला दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर

Fri, 07 Jan 2022 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jan 2022 02:45 AM IST
सार

पिंक पुलिस चौकी प्रभारी बनाने के निर्णय पर भी लगाई रोक। 

विज्ञापन
The SP punished a lady police officer in sambhal
दरोगा शबनम पर गिरी गाज... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली में ड्यूटी के दौरान महिला दरोगा शबनम को पैर दबवाना भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा शबनम को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पिंक चौकी का प्रभारी बनाने के निर्णय पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि दरोगा शबनम द्वारा ड्यूटी के दौरान ऐसा करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में है। उनको लाइनहाजिर करने का फैसला लिया गया है। बुधवार की रात उन्हें पिंक चौकी पर बतौर प्रभारी तैनात करने का निर्णय लिया गया था। अब उस निर्णय को भी रोक दिया है। अब संभल के चौधरी सराय में शुरू होने वाली पिंक पुलिस चौकी पर नई प्रभारी की तैनाती की जाएगी। महिला दरोगा शबनम को लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को कोतवाली में बावर्दी ड्यूटी करते समय दरोगा शबनम ने अपना एक पांव सामने की कुर्सी पर रखा हुआ था और एक शख्स उनका पांव दबा रहा था। इस बाबत पूछने पर महिला दरोगा ने कहा था कि उनकी गर्दन में दर्द था इसलिए वह एक्यूप्रेशर विधि से दर्द का उपचार करा रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed