फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The security of the administrative officers is with the help of the breathless three not three rifle

बेदम हो चुकी थ्री नॉट थ्री राइफल के सहारे है प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The security of the administrative officers is with the help of the breathless three not three rifle
संभल। जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा बेदम हथियारों के सहारे है। जो होमगार्ड सुरक्षा में तैनात रहते हैं, उनके कंधों पर थ्री नॉट थ्री राइफल दिखाई देती है। यह वह हथियार है जो कभी दुश्मन को हिलाने का दम रखता था, लेकिन इस समय बेदम हो चुका है।
विज्ञापन

करीब ढाई दशक तक यह राइफल वजूद में रही, लेकिन अब यह समय के साथ दम तोड़ चुकी है। रखरखाव भी सही से नहीं हो पाता है। यूपी पुलिस दो वर्ष पहले ही इस बेदम हथियार को अलविदा कह चुकी है। अब यूपी पुलिस के जवानों के कंधों पर तो एसएलआर व इंसास जैसे आधुनिक हथियार दिखाई देते हैं, लेकिन होमगार्ड विभाग अभी भी थ्री नॉट थ्री राइफल का वजन संभाले हुए है।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि होमगार्ड कर्मियों का आधुनिक हथियारों से प्रशिक्षण जारी है। 40 प्रतिशत से ज्यादा होमगार्ड प्रशिक्षण ले भी चुके हैं। बस इंतजार इंसास जैसे आधुनिक हथियार के आने का है। दरअसल 26 जनवरी 2020 को पुलिस विभाग ने थ्री नॉट थ्री राइफल को अलविदा कह दिया था, लेकिन होमगार्ड विभाग नहीं कह सका। यही कारण हैं जो प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा में लगे होमगार्ड थ्री नॉट थ्री राइफल लिए मुस्तैद दिखाई देते हैं। इस हथियार के सहारे ही प्रशासनिक अधिकारियों के आवास, बैंक व अन्य कई ड्यूटी पर होमगार्ड पहरा देते हैं, जबकि जानकार बताते हैं कि अब इन राइफल का रखरखाव नहीं किया जाता इसलिए चलना भी मुश्किल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड विभाग ने थ्री नॉट थ्री राइफल वापस नहीं ली हैं। संभल जिले को मुरादाबाद जिले से ही 22 थ्री नॉट थ्री राइफल मिली हुई हैं। होमगार्डों का लगातार प्रशिक्षण इंसास राइफल से चल रहा है। अब तक जिले के 40 प्रतिशत होमगार्ड प्रशिक्षण ले भी चुके हैं। प्रक्रिया चल रही है। जल्द होमगार्डों के पास भी इंसास राइफल होगी। - ज्ञान प्रकाश, जिला कमांडेंट, होमगार्ड, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed