फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The number of people suffering from fever is increasing every day,

बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ रही, मलेरिया की जांच आ रही है ज्यादातर की निगेटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The number of people suffering from fever is increasing every day,
संभल। बदलते मौसम में वायरल, मलेरिया और टाइफाइड बुखार लोगों को परेशान कर रहा है। हर दिन 150-200 मरीज बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। मलेरिया,टायफाइड की भी जांच की जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 575 मरीज पहुंचे। इन मरीजों में 181 मरीज बुखार से पीड़ित थे। बुखार से पीड़ित मरीजों में 34 बच्चे भी शामिल थे। जिन मरीजों को तेज बुखार था उनकी जांच कराई गई। 12 मलेरिया और 12 टायफाइड की जांच की गईं। मलेरिया की रिपोर्ट तो निगेटिव आई है और टायफाइड की जांच के लिए दो दिन मरीजों को इंतेजार करना पड़ेगा। सीएचसी संभल में ओपीडी 90 मरीजों की रही। इसमें 15 मरीज बुखार के आए। कुल छह लोगों की टायफाइड जांच कराई गई। जांच का रिजल्ट दो दिन बाद आएगा। सीएचसी प्रभारी डा. मनीष अरोड़ा ने बताया कि इस समय मौसम का बदलाव है। बारिश होने पर सर्द मौसम हो जाता है और धूप निकलने पर गर्मी बढ़ रही है। इसी मौसम के बदलाव से वायरल बुखार चल रहा है। साफ-सफाई इस बुखार से बचने के लिए बेहतर तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed