फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The murder accused disguised as a lawyer and dodged the police and surrendered in court.

Sambhal News: हत्यारोपी ने अधिवक्ता की ड्रेस में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The murder accused disguised as a lawyer and dodged the police and surrendered in court.
धनारी। अपहरण के बाद दो बच्चों की हत्या के आरोपी ने सोमवार को पुलिस को चकमा देते हुए अधिवक्ता की ड्रेस में चंदौसी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। चर्चित हत्याकांड के आरोपी ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया, लेकिन पुलिस आरोपी को पहचान नहीं सकी। पुलिस अब हत्यारोपी को रिमांड कस्टडी में लेने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मैथरा निवासी रामौतार के दो बच्चों का धनारी थाना क्षेत्र के मझोला फतेहपुर से 26 नवंबर 2025 को अपहरण कर उनकी हत्या कर दी और शव अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए थे। 29 नवंबर को बड़े भाई का शव रजपुरा क्षेत्र के जंगल में और 12 दिसंबर को दूसरे भाई का शव भकरौली में तालाब किनारे मिला था। हत्याकांड के बाद से ही आरोपी धनवीर फरार चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये से बढ़ाकर इनाम 50 हजार रुपये कर दिया था। पुलिस की पांच टीमें भी आरोपी धनवीर का सुराग नहीं लगा पाई। 22 दिसंबर को कुर्की के आदेश के बाद 23 दिसंबर को आरोपी के घर कर नोटिस चस्पा किया गया था। लेकिन, आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद आरोपी का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि दो बच्चों के आरोपी धनवीर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह भी किया था प्रयास
दो सगे भाइयों के हत्यारोपी धनवीर ने पिछले माह आठ जनवरी को भी कोर्ट में आत्मसमर्पण का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते सफल नहीं हो पाया था। सोमवार को हत्यारोपी अधिवक्ता की ड्रेस में पहुंचा तो पुलिस की नजर में नहीं पड़ा। जबकि चंदौसी न्यायालय के दोनों गेट पर पुलिस की तैनाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed