फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The miscreant, who was running away after firing on the police, was caught by the police, one absconding

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, एक फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreant, who was running away after firing on the police, was caught by the police, one absconding
संभल। पतरिया बिलासपुर रोड पर चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के पतरिया चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब दस बजे वे गश्त पर थे। उन्हें बदमाशों के आने की सूचना मिली। इसलिए उन्होंने पतरिया चौकी चौराहा बिलासपुर रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने के लिए इशारा किया। इस पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उतरकर पुलिस पर फायर झोंक दिया और भागने लगा। बाइक चला रहा बदमाश भी पुलिस पर दूसरा फायर कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस को एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम राकेश उर्फ टिल्लू निवासी गांव गनुपुरा थाना गुन्नौर बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बदमाश को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में गुन्नौर थाना प्रभारी सतीश कुमार आर्य, चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह, अंकित भाटी, पवन कुमार सिंह, अमन चौधरी रहे।
विज्ञापन

वांछित था आरोपी
पकड़ा गया बदमाश राकेश उर्फ टिल्लू गुन्नौर पुलिस का वांछित अपराधी था। बदमाश पर पहले से भी पुलिस पर फायरिंग करने मुकदमा दर्ज था और वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed