{"_id":"68c3385bdaaf3d2b5a01f029","slug":"the-message-of-communal-harmony-was-given-by-offering-a-chadar-on-khan-babas-tomb-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122910-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खान बाबा की मजार पर चादरपोशी कर दिया सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खान बाबा की मजार पर चादरपोशी कर दिया सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश
विज्ञापन
चंदौसी के गणेश मंदिर से खान बाबा की मजार पर चादरपोशी करते मेला कमेटी के सदस्य। स्रोत आयोजन
- फोटो : samvad
चंदौसी(संभल)। गणेश महोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को श्री गणेश मेला परिषद की ओर से खान बाबा की मजार पर कौमी एकता की चादरपोशी कर सांप्रदायिक सौहार्द को निरंतर बनाए रखने की मिसाल पेश की। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी रही। सभी को पगड़ी बांध कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार की शाम गणेश मंदिर से ढोल नगाड़ों संग कौमी एकता की चादर ले जाई गई। सभी धर्म के लोग चादर पकड़ कर इंदिरा मार्ग और मेला परिसर होते हुए खान बाबा की मजार पर पहुंचे। जहां मजार पर चादरपोशी की गई। इस दौरान खान बाबा प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने हाजी मतीदुद्दीन, नसीमुद्दीन, फहीमुद्दीन, इस्लामुद्दीन, शाहनवाज, गुलनावाज, एडवोकेट नूरी आदि ने मेला कमेटी पदाधिकारियों के पगड़ी बांध कर माल्यार्पण किया।
बताया जाता है कि गणेश मेला परिषद की ओर से चादर चढ़ाने की परंपरा उस समय शुरू हुई थी जब हाजी निजामुद्दीन की पत्नी अकीला बेगम ने खान बाबा की मजार पर मेला संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता के पौत्र के लिए मन्नत मांगी। पौत्र रत्न की प्राप्ति के बाद यहां आकर चादरपोशी की। तब से यह परंपरा प्रतिवर्ष निरंतर चली आ रही है।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मुख़्तार ने किया। कार्यक्रम संयोजक इश्त्याक बेग व मो. फईमुद्दीन के साथ मेला परिषद से मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता मीनू, डॉ. राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत लालू, मेजर शशिकांत गुप्ता, सतेंद्र मामा, मुकेश ब्रेड, प्रभात कृष्णा आदि रहे।