फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The mercury dropped by six degrees due to the drizzle and strong winds in the evening

Sambhal News: शाम की रिमझिम बारिश और तेज हवाओं से छह डिग्री गिरा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by six degrees due to the drizzle and strong winds in the evening
संभल। दो दिन के सुहाने मौसम के बाद मंगलवार की सुबह से दोपहर तक भीषण गर्मी महसूस की गई। दोपहर बाद छाए बादलों ने राहत देने का काम किया। शाम होने पर रिमझिम बारिश भी हुई। इससे लोगों को काफी हद तक राहत महसूस हुई। दोपहर तक 41 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था लेकिन बादल छाने और रिमझिम बारिश होने से तापमान में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। 35 डिग्री तापमान पहुंचने पर उमस महसूस नहीं हुई। लोग राहत महसूस करते हुए दिखाई दिए। ग्रामीण इलाके में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई है। जिससे जलभराव के हालात भी बने हैं। पवांसा में आटा मार्ग पर हुए जलभराव से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसी तरह अन्य देहात इलाके में भी कई जगह जलभराव हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed