फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The masterminds of Sambhal used to make youth terrorists

युवाओं को आतंकी बनाते थे संभल के ये दो सरगना

Wed, 15 Feb 2023 02:24 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Wed, 15 Feb 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
The masterminds of Sambhal used to make youth terrorists
संभल - फोटो : अमर उजाला
संभल। दिल्ली की अदालत से सजा पाने वाले दहशतगर्दों में शामिल दीपा सराय के मोहम्मद आसिफ और जफर मसूद युवाओं को उकसाते थे। आतंकवादी गतिविधियों के लिए भर्ती करते थे।
विज्ञापन

  मोहम्मद आसिफ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सीलमपुर और जफर मसूद को संभल से दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया था। यह दोनों आतंकी गतिविधियों में सक्रिय थे और युवाओं को आतंकवाद के लिए भर्ती कर रहे थे।
विज्ञापन

  सजा सुनाए जाने की जानकारी संभल के लोगों को हुई तो वह हैरान हो गए। क्योंकि अभी तक माना जाता था कि इन्हें पुलिस ने गलत आरोप में गिरफ्तार किया है। अब सजा सुनाई जाने पर सभी हैरान है कि दोनों मिलकर अलकायदा के लिए काम कर रहे थे। मंगलवार को आरोपी मोहम्मद आसिफ के घर पर ताला          लगा मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आस पड़ोसियों से जानकारी की तो मालूम हुआ कि आसिफ के परिवार के सभी सदस्य किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए   गए हैं।
 वहीं जफर मसूद के घर के बाहर भी सन्नाटा नजर आया। कुछ पड़ोसी बैठे हुए थे जिन्होंने बताया कि परिवार इसी घर में रहता है और किसी को यह जानकारी नहीं है कि सजा हुई है या नहीं। उन्होंने कुछ भी बतान से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed