फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The main accused in the student's murder has not been caught by the police

Sambhal News: छात्र की हत्या में पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा मुख्य आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the student's murder has not been caught by the police
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में दसवीं के छात्र सुमित हत्याकांड का मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के भाई समेत तीन लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी लड़की का भाई फरार चल रहा है। बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी सुमित (16) चंदौसी इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था और गांव में अपनी दोनों बहनें नीतू और पूजा के साथ रहता था। जबकि बड़ा भाई अमित देहरादून में मजदूरी करता है। उसके पिता नरेश कोरी और मां सावित्री की मृत्यु होने से चाचा प्यारेलाल ही देखरेख करता है। 25 अगस्त की रात आठ बजे करीब छात्र सुमित खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। अगले दिन 26 अगस्त की सुबह छात्र का शव उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर गांव के ही कल्लू के धान के खेत में मिला। धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई। इस मामले ने 30 अगस्त को गोविंद (18) निवासी गांव कैथल समेत एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। जबकि लड़की का भाई मुख्य हत्यारोपी सनोज निवासी गांव कैथल वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed