फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The lintel's balcony collapsed, the young man died after being buried under the rubble

Sambhal News: लिंटर का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The lintel's balcony collapsed, the young man died after being buried under the rubble
संभल। मोहल्ला दीपासराय में ठंडी कोठी के पास बुधवार की सुबह करीब 10 बजे निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मो. सज्जाद (27) और उसके भाई मो. शहजाद व फैज मलबे में दब गए। हादसे में मो. सज्जाद की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भाइयों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपासराय के पास ठंडी कोठी निवासी मो. सहजाद बुधवार की सुबह अपने भाई मो. शहजाद और फैज के साथ निर्माणाधीन मकान की झाप के नीचे मिट्टी आदि को हटा रहे थे। इस दौरान अचानक भरभरा कर मकान का छज्जा गिर गया। इससे तीनों भाई छज्जे के मलबे के नीचे दब गए। शोर सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग आ गए और मो. शहजाद और फैज को मलबा हटाकर निकाल लिया, लेकिन मो. सज्जाद करीब 15 मिनट तक मलबे में दबा रहा। जब तक परिजनों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मो. शहजाद और फैज का निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मो. सज्जाद छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और होटल पर काम कर परिवार के पालन-पोषण में हाथ बंटाता था। बताया गया कि 15 दिन पहले झाप डाली गई थी। बुधवार की सुबह मिट्टी हटाते समय हादसे का शिकार हो गया। सज्जाद की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कोतवाल रजनीश कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed