{"_id":"68af69216bfa8788700ff5d9","slug":"the-land-was-not-registered-nor-the-money-was-returned-case-registered-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-126319-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन का बैनामा कराया न रुपये लौटाए, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन का बैनामा कराया न रुपये लौटाए, केस दर्ज
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर पुलिस ने एसपी के आदेश पर रुपये लेने के बाद बैनामा न कराने के आरोप में केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपासराय के निवासी बददू सउद की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बददू सउद ने एसपी को बताया कि हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सरायतरीन निवासी मोहम्मद एहसान को मोहल्ला मौजा उजमा सराय सरायतरीन में स्थित दो बीघा जमीन खरीदने के लिए मई महीने में 3.75 लाख रुपये प्रति बीघा तय करने के बाद 7.50 लाख रुपये दिए थे। जल्द ही बैनामा कराए जाने का आश्वासन दिया गया था। कुछ समय बाद बैनामा कराने को कहा गया, लेकिन दूसरा पक्ष बैनामा कराने के लिए तैयार नहीं हुआ। पंचायत हुई पर बात न बनी। पुलिस ने मोहम्मद एहसान के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद