{"_id":"61a3e29272a40322b32e639f","slug":"the-identity-of-the-deceased-could-not-be-done-even-on-the-second-day-sambhal-news-mbd4109537107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। गांव फूलसिंघा के नजदीक मिले युवक के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। जिलेभर के थानों में युवक की लाश मिलने की जानकारी शनिवार को ही हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने भेज दी थी। अब पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना भेज रही है। फिलहाल पुलिस ने शनिवार देर रात अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार की सुबह गांव फूलसिंघा को जाने वाले मार्ग पर आलू के खेत में करीब 22-23 वर्षीय युवक का नग्न अवस्था में शव मिला था। युवक की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी। शव को बोरे में बंद कर फेंका गया। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। हत्या आरोपियों ने युवक का मुंह कुचल दिया था। पुलिस का यह भी अनुमान है कि हत्या कहीं और की गई और शव फूलसिंघा के नजदीक फेंका गया। जिस स्थान पर यह शव मिला है।
वहां से संभल-मुरादाबाद मार्ग की दूरी करीब 200 मीटर होगी। हजरतनगर गढ़ी थाना इंस्पेक्टर सीवी सिंह का कहना है कि शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।