{"_id":"5b85ae1342c792593176d2c3","slug":"the-house-surrounded-by-water-in-raghupur-pukhta","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुपुर पुख्ता में पानी से घिरे घर, नावें लगाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुपुर पुख्ता में पानी से घिरे घर, नावें लगाई गईं
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रघुपुर पुख्ता में स्कूल में घुसा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा नदी के रौद्र रूप के बाद अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गंगा नदी का पानी अब रघुपुर पुख्ता की तकरीबन सभी गलियों में प्रवेश कर चुका है जिसका बहाव अत्यंत तीव्र है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन न केवल अस्त-व्यस्त है बल्कि रोजमर्रा की चीजें लाने ले जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है।
इस संपर्क मार्ग के चार स्थानों पर बाढ़ का पानी करीब दो फीट ऊंचा और तेज बहाव के साथ चल रहा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। एहतियाती सुरक्षा के लिए गांव में प्रशासन की ओर से तीन नाव लगाई गई हैं जिनकी मदद से कामकाज सुचारु कराया जा रहा है।
अगर गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती रही तो गांव के हालात और भी बिगड़ सकते हैं। बहरहाल गांव में दर्जनों परिवारों की चौखट पर गंगा ने दस्तक दे दी है। जहां कई घरों में पानी घुस गया है। चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा से गंगा में अत्याधिक पानी छोड़े जाने के बाद जुनावई क्षेत्र के रघुपुर पुख्ता गांव में गंगा नदी का पानी चारों ओर घेरा बनाते हुए बहुत ही तीव्र गति से बह रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय वाली गली में करीब 6 से 7 फीट गहरा पानी निकल रहा था। जबकि गांव को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग मिठनपुर-सांकरा की पक्की सड़क पर चार स्थानों से दो फीट ऊंचा पानी निकल रहा है। यह पानी गांव में घुसने के बाद सभी गलियों को जलमग्न कर रहा है।
और इन गलियों के रास्ते गंगा के पानी ने ग्रामीणों की घरों की चौखट पर दस्तक दे दी है जिससे ग्रामीण न केवल परेशान हैं बल्कि उनके चेहरे पर मकान धसने अथवा गिरने की चिंता छा रही है। प्रशासन की ओर से गांव में बाढ़ चौकी मदद के लिए ग्रामीणों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दे रही है।