{"_id":"61ef07614cda1218b52864fc","slug":"the-first-muhurta-came-out-in-the-second-muhurta-bjp-candidate-filed-the-form-chandausi-news-mbd4169798116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला मुहूर्त निकला, दूसरे मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला मुहूर्त निकला, दूसरे मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। दूसरे प्रत्याशी के आरओ कक्ष में पर्चा दाखिल करने के चलते भाजपा प्रत्याशी का मुहूर्त निकल गया। इसके बाद प्रत्याशी ने कुछ देर तक इंतजार करने के बाद दूसरे मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मामला विधानसभा क्षेत्र असमोली के प्रत्याशी का है।
सोमवार को विधानसभा क्षेत्र असमोली से भाजपा के प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू के पर्चा दाखिल करने का मुहूर्त दोपहर 1.20 बजे था। निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में दूसरे प्रत्याशी की ओर से पर्चा दाखिल करने में देरी होने के चलते भाजपा प्रत्याशी का पर्चा दाखिल करने का मुहूर्त निकल गया। भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि वह मुहूर्त के तय समय से पहले ही नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन अधिकारी के कक्ष के बाहर पहुंच गए थे। उस समय दूसरी पार्टी की प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा था। पहले तो लगा कि मुहूर्त के समय तक दूसरे प्रत्याशी की ओर से पर्चा दाखिल कर दिया जाएगा और वह मुहूर्त के तय समय पर अपना पर्चा दाखिल कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरे प्रत्याशी की ओर से पर्चा दाखिल करने में खासा समय लगने के कारण उनका मुहूर्त निकल गया। इसके बाद करीब 55 मिनट तक और इंतजार करने के बाद दूसरे मुहूर्त में दोपहर 2.15 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया गया।