फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The father of two children could not bear the pain of separation from his wife in Sambhal

Sambhal news: पत्नी से जुदाई का दर्द नहीं सह पाया दो बच्चों का बाप, उठाया ये कदम

Thu, 24 Nov 2022 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल
अमर उजाला संवाद, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 24 Nov 2022 06:07 PM IST
सार

ग्राम पंचायत सराय सिकंदर निवासी अंकित 22 वर्ष पुत्र जयवीर भट्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। 21 नवंबर को अंकित का अपनी पत्नी गीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके अनूपशहर चली गई। 

विज्ञापन
The father of two children could not bear the pain of separation from his wife in Sambhal
पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने दी जान - फोटो : amar ujala

विस्तार

संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक भट्ठे पर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत सराय सिकंदर निवासी अंकित 22 वर्ष पुत्र जयवीर भट्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। 21 नवंबर को अंकित का अपनी पत्नी गीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके अनूपशहर चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद  22 नवंबर को अंकित ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन नरौली व चंदौसी में निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

 

परिजनों ने अंकित को मुरादाबाद स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की शाम चार बजे अंकित की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को मजदूर का शव घर पहुंचा तो परिजनों में  मातम पसर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed