{"_id":"68ab735babbb7949a80fd560","slug":"the-fair-in-chandausi-begins-today-rath-yatra-on-27th-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122440-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदाैसी में मेले का श्रीगणेश आज, 27 को रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदाैसी में मेले का श्रीगणेश आज, 27 को रथयात्रा
विज्ञापन
चंदौसी के गणेश मेला परिसर में लगती दुकानें। संवाद
चंदौसी। प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ का सोमवार यानी आज शुभारंभ होगा। द्वार पूजन के बाद ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा का भव्य फूलडोल निकाला जाएगा। सभी धर्मों के प्रतिनिधि मेले का आगाज कर सर्वधर्म संभाव का संदेश देंगे। इसी के साथ मेला जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मेले की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। दुकानों और झूलों का लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
श्री गणेश मेला परिषद के सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि मेला 14 सितंबर तक बीस दिन चलेगा। मेले का उद्घाटन सोमवार की शाम को किया जाएगा। सबसे पहले गणेश मंदिर पर बने मुख्य गेट पर पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय, एसडीएम आशुतोष तिवारी व सीओ अनुज चौधरी के द्वारा मुख्य द्वार पर विधिविधान से पूजन किया जाएगा। इसके बाद गुब्बारे छोड़े जाएंगे। 27 अगस्त को विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी।
इसके बाद गणेश मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा का भव्य फूलडोल निकाला जाएगा। भजन कीर्तन के साथ फूलडोल इंदिरा मार्ग होते हुए गणेश मेला परिसर पहुंचेगा। जहां वेद मंत्रोच्चारण के साथ मेला परिसर में बने स्तंभ पर गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद सभी धर्म हिंदू धर्म से सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर के पुजारी पं. मेवाराम शर्मा, मुस्लिम धर्म से वसीमुद्दीन प्रधानाचार्य, सिख धर्म से ज्ञानी सुखप्रीत, ईसाई धर्म से पादरी जॉन एलिसन व बौद्ध धर्म से एके सिंह गणेश मेले के मुख्य द्वार पर फीता काट कर मेले का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी उपस्थित रहेंगी।