फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The delegation of Hindu Jagriti Manch met Jagadguru Rajarajeshwar Ashram.

Sambhal News: हिंदू जागृति मंच का प्रतिनिधिमंडल जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम से मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The delegation of Hindu Jagriti Manch met Jagadguru Rajarajeshwar Ashram.
संभल। हिंदू जागृति मंच का प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज से मिला है। इस प्रतिनिधिमंडल में पांच सदस्य शामिल रहे। यह प्रतिनिधिमंडल बुधवार की सुबह हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन

मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कल्कि अवतार स्थल को लेकर उत्पन्न भ्रम से सनातनियों की चिंता बढ़ गई है। यह गंभीर मामला है। इसको लेकर ही जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज से मुलाकात की है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि देश के अन्य साधु संतों से भी मुलाकात की जाएगी। जो तथ्य हैं उनके आधार पर जानकारी की जाएगी और सार्वजनिक जानकारी भी दी जाएगी, जिससे भ्रम और मतभेद को समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन

मालूम हो ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि कथा करने आए तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज जी ने कहा था कि भगवान श्री कल्कि का जन्म बैसाख मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि को होगा। यही शास्त्र सम्मत तिथि है। इस उद्घोषणा को लेकर ही मतभेद बना हुआ है, जबकि हिंदू जागृति मंच और श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) का कहना है कि भगवान श्री कल्कि का अवतार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि में गौधूलि बेला में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed