फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dead body of the young man who went on a date was found

Sambhal News: तारीख पर गए युवक का शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man who went on a date was found
चंदौसी। थाना क्षेत्र के मोहल्ला लक्षमण गंज में पालिका की टंकी के पीछे एक युवक का शव लावारिस हालत में मिला। मृतक की शिनाख्त मोहल्ला सेमरटोला नई बस्ती निवासी साजन (25) के रूप में हुई है। मृतक शुक्रवार को मुकदमे की तारीख पर गया था। इसके बाद शव मिला है। शव पोस्टमार्टम को भेजने के दौरान पुलिस से परिजनों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्षमण गंज नगर में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पालिका की टंकी के पीछे बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों को वहां एक शव पड़ा दिखाई दिया। बच्चों ने अपने परिवार वालों को बताया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मौके पर एक नशे का इंजेक्शन भी पड़ा मिला। पुलिस से पुलिस शव को सीएचसी ले आई। इस दौरान मोहल्ला सेमरटोला नई बस्ती के लोग एक युवक को ढूंढते हुए थाने पहुंचे। दादी रामकली व छोटे भाई गगन ने मृतक की शिनाख्त साजन के रूप में की। बताया कि उसके पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उसी का मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को तारीख थी। साजन तारीख पर न्यायालय गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। दोपहर से उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक शादी विवाह में हलवाई का काम करता था। कोतवाली पहुंचने पर मौत का पता चला। सीएचसी से पुलिस शव पीएम के लिए ले जा रही थी। इस दौरान परिजन व अन्य लोग एकत्र हो गए। उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पंवार ने बताया कि युवक का शव मिला है। पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed