फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The daughters have passion but there is no cricket ground in the district.

Sambhal News: बेटियों में जज्बा है पर जिले में नहीं है क्रिकेट की जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The daughters have passion but there is no cricket ground in the district.
संभल। महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया है। देश को बेटियां पर गर्व है और जगह-जगह इस जीत का जश्न भी खूब मनाया गया है। शहरों के साथ गांव और छोटे कस्बों की बेटियाें के मन भी क्रिकेट खेलने का जज्बा है लेकिन संसाधन ही नहीं मिल रहे। यह जज्बा बस जज्बा ही बनकर रह जा रहा है। शहरी क्षेत्र में बेटियों के हौसले बुलंद हैं लेकिन संसाधन स्कूल तक सीमित हैं। जिले में एक भी स्टेडियम नहीं हैं जहां बेटियां तैयारी कर सकें।
विज्ञापन


बहजोई के गांव भरतरा में जिला स्टेडियम का निर्माण अधूरा है। कार्यदायी संस्था सुस्ती दिखाकर कार्य कर रही है। शासन की ओर से जो राशि प्रथम फेस के निर्माण के लिए दी गई है उसको ही खर्च नहीं किया गया है। दूसरे फेस के लिए राशि तो जारी कराने के लिए प्रयास ही क्या होने हैं। जबकि इस जिला स्टेडियम के निर्माण पूरा होने की अवधि मार्च 2026 तय की गई है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था सुस्ती से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम गांव भरतरा में 4.318 हेक्टेयर भूमि में निर्माण हो रहा है। शासन ने 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रथम फेस के तहत शासन ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को पांच करोड़ रुपये की किस्त भी जारी कर दी है। इस स्टेडियम में करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे लेकिन अभी पांच करोड़ रुपये का भी कार्य नहीं किया गया है। ऐसे में प्रतिभाएं क्या निखरेंगी। बेटे तो दूसरे जिले में जाकर अपनी तैयारी कर रहे हैं लेकिन बेटियों के लिए दूसरे जिले में पहुंचकर क्रिकेट की तैयारी करना चुनौती से भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000

जिला स्टेडियम में यह होना है निर्माण
जिला स्टेडियम में बहुद्देशीय हॉल का निर्माण चल रहा है। बाउंड्रीवॉल, पवेलियन, नलकूप आदि का काम होना बाकी है। जबकि इस स्टेडियम के लिए प्रयास 2013 से चल रहे हैं। जिला स्टेडियम की घोषणा हुई थी तो युवाओं को लगा था कि वह अपनी प्रतिभा को अब निखार पाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।



000000000

क्या बोली बेटियां

क्रिकेट में कैरियर बनाना बेटियों के लिए चुनौती है। संसाधन कोई नहीं है। दूसरे जिले में जाकर तैयारी करना मुश्किल से भरा है। जिले में स्टेडियम होता तो तैयारी करने में आसानी होती।
रानिया, क्रिकेट खिलाड़ी, संभल
00000

जिले में स्टेडियम होने से काफी सहूलियत होती लेकिन अभी तक जिले में स्टेडियम ही नहीं है। स्कूल में ही तैयारी की गई है। जो काफी नहीं है। स्टेडियम और अच्छे कोच के बिना खेल में निखार नहीं आ सकता है। बेटियों के लिए यह बड़ी चुनौती है।

सानिया, क्रिकेट खिलाड़ी, संभल

0000000
देश के लिए खेलने का इरादा है। अक्तूबर में कानपुर में प्रदेश स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला था। जिले में तैयारी के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। जिला स्टेडियम का निर्माण हो गया होता तो तैयारी करने में मदद मिलती।

प्रतीक्षा, क्रिकेट खिलाड़ी,चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed