फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The city is filled with Ganpati, Rath Yatra is celebrated everywhere

Sambhal News: गणपतिमय हुआ शहर, रथयात्रा की धूम हर डगर

Thu, 28 Aug 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The city is filled with Ganpati, Rath Yatra is celebrated everywhere
संभल के चंदौसी में निकली गणेश रथयात्रा में शामिल सीप से बने गणपति बप्पा की झांकी। संवाद
चंदौसी (संभल)। बैंडबाजों के बीच से उठती धार्मिक धुनें, गणपति बप्पा के सामूहिक जयकारे, कहीं छतों से बरसते फूल और एक-दूसरे से सटकर आगे बढ़ता श्रद्धालुओं का सैलाब... कुछ ऐसा ही दृश्य था विघ्नविनाशक गणपति बप्पा की विशाल और भव्य रथयात्रा का। बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर जब इस रथयात्रा की शुरूआत हुई तो देर रात यात्रा पर विराम लगने तक पूरा शहर गणपतिमय नजर आया।
विज्ञापन

श्रद्धा-भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण गणेश यात्रा का मुख्य आकर्षक थीं। अनेक असंख्य स्वचालित झांकिया 12 फीट या इसके भी ऊंची अलग-अलग झांकियों के एक्शन में पौराणिक व देव कथाओं के कई अहम दृष्टांत और प्रसंग थे। रंग-बिरंगी रोशन में नहाई हुई प्रत्येक झांकी की स्वचालित मुद्रा भी उससे संबंधित कथासार को बताने में मदद कर रही थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले शुरू हुए गणेश मेले के क्रम में आयोजित रथयात्रज्ञ के आकर्षण ने शहर ही नहीं, नजदीक के कई कस्बों व जिलों के लोगों का भी रुख चंदौसी की ओर कर दिया। आयोजकों ने बुधवार को एक लाख से ज्यादा लोगों की मौजूदगी का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व गणेश मंदिर पर दोपहर बाद जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने फीता काटकर रथयात्रा की शुरूआत कराई।

रथयात्रा में सबसे आगे ऊंट व घोड़े चल रहे थे। गणेश मंदिर से शाम चार बजे आरंभ होकर यह रथयात्रा सीता रोड, मनिहार चौक, बिसौली गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़ियाई बाजार, ब्रह्म बाजार, कैथल गेट, मेला ग्राउंड रोड होते हुए गणेश मंदिर वापस पहुंची। देर रात गणेश मंदिर पर ही रथयात्रा को विराम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed