फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The car entered the drain on the side of the road after applying the brakes of the speeding car.

तेज रफ्तार कार का ब्रेक लगाने पर सड़क किनारे नाले में जा घुसी कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
The car entered the drain on the side of the road after applying the brakes of the speeding car.
चंदौसी के गोशाला रोड पर सड़क किनारे नाले में गिरी कार व लगी भीड़। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गोशाला रोड पर आरएस इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार के चालक द्वारा ब्रेक मारने पर कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कार को क्रेन से बाहर निकाला गया। कार चालक बहजोई में पुलिस कार्यालय में कार्यरत बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर दो बजे गोशाला रोड पर रोज की तरह वाहनों व पैदल नागरिकों का आवागमन हो रहा था। अचानक शहर की ओर से तेज रफ्तार कार आई और आरएस इंटर कॉलेज के पास चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार का आधा से ज्यादा हिस्सा सड़क किनारे नाले में जा फंसा। हादसा होता देख आसपास के लोग दौड़े और नाले में गिरी कार के चालक को किसी तरह बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। नाले में गिरी कार को क्रेन बुलाकर बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने कार चालक जानकारी की। उपनिरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि कार चालक का अमन जैदी है। बताया जा रहा है कि चालक बहजोई स्थित एसपी कार्यालय में तैनात है। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार होने के कारण भीड़ नहीं थी। अगर अन्य दिन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed