फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The car collided with the bike overtaking

ओवरटेक कर आगे निकली बाइक में कार ने मारी टक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the bike overtaking
चंदौसी(संभल)। बेरनी मार्ग पर तेज गति में ओवरटेक करते समय बाइक कार से टकरा गई। दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे खंदी में जा घुसे। हादसे में एक महिला और पांच बच्चे समेत दस लोग चोटिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव राजथल निवासी कन्हैया पुत्र सोमपाल अपनी पत्नी साधना, भाई कामेश, भाभी मोनिका तथा सास ब्रजवाला निवासी गांव गोठा जनपद बदायूं पांच बच्चों के साथ चंदौसी के एक अस्पताल में अपनी बहन को देखने जा रहे थे। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बेरनी मार्ग पर गांव असालतपुर जारई से पहले बाइक सवार ने तेज गति में कार को ओवरटेक किया। कार भी तेज रफ्तार से आ रही थी। कट मारने पर बाइक में पीछे से कार की टक्कर लग गई। दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए तथा सड़क किनारे खंदी में भरे पानी में जा गिरे। कार के खंदी में गिरने से चीख पुकार शुरू हो गई। हादसे के बाद आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मोनिका और पांच बच्चों सहित दस लोग चोटिल हो गए। बाइक सवार तुफेल पुत्र लतीफ निवासी थाना शाहबाद जनपद रामपुर को चोट नहीं आई। तुफेल आईटीआई के सामने मुर्गी फार्म पर कार्य करता है। वह बाइक से कुढ़फतेहगढ़ के गांव नवादा में मुर्गी पहुंचाकर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई संजीव बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक व कार सवारों से घटना की जानकारी की। घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के पास कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed