फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The bull took the life of another farmer

प्रशासन नहीं चेत रहा, एक और ग्रामीण की आवारा सांड ने ले ली जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The bull took the life of another farmer
संभल। क्षेत्र में एक और किसान की सांड़ ने जान ले ली। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सांड़ लगातार किसानों पर हमला कर रहे हैं और प्रशासन की ओर से कोई उपाए नहीं किया जा रहा। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग की टीम को ग्रामीणों ने जमकर फटकारा। कुछ देर के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर चौबे निवासी महावीर (45) पुत्र लालमल सोमवार की सुबह करीब सवा दस बजे खेत से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। चारा काटते समय सांड़ आ गया और महावीर ने जब सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। महावीर की चीख पुकार पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी आ गए। उन्होंने महावीर को बचाने का प्रयास किया तो सांड़ उन किसानों पर भी हमलावर हो गया। किसी तरह उन्होंने महावीर को सांड़ से बचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन गंभीर हालत में किसान को संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ऊषादेवी ने बताया कि खेतों के आसपास काफी छुट्टा गोवंशीय पशु घूमते रहते हैं। अपनी जान की रक्षा और फसल की रखवाली करते हुए किसान परेशान हैं। महावीर अपने पीछे चार बेटे और तीन बेटी को छोड़ गए हैं। एक बेटी की शादी हो गई है।
विज्ञापन

किसान की मौत के बाद मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुन्नालाल यादव टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से कहा कि वह सांड़ को पकड़वाने में मदद करें। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने कहा कि जब किसान की जान चली गई तो सांड़ पकड़ने की याद आ गई। कई किसानों पर पहले भी हमला किया गया है तब टीम क्यों नहीं आई। ग्रामीणों की नाराजगी देखते हुए टीम कुछ देर बाद लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग और ब्लॉक स्तर से पूरी तरह अनदेखी हो रही है। शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं की जाती। इसलिए ही किसानों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed