फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The bride kept waiting, the groom did not arrive with the wedding procession

Sambhal News: दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा नहीं लेकर पहुंचा बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The bride kept waiting, the groom did not arrive with the wedding procession
बहजोई(संभल)। दुल्हन इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बहजोई से जिला मुरादाबाद के गांव मैनाठेर बरात लेकर नहीं पहुंचा। परेशान होकर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष पर दहेज में पांच लाख रुपये व बुलेट मोटर साईकिल मांगने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लड़के पक्ष को बुलाकर समझाया। कोतवाल के मुताबिक लड़का पक्ष अब मान गया है।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शादी बहजोई के एक गांव निवासी युवक से तय थी। रविवार को बहजोई के गांव से बरात जानी थी। लड़की समेत पूरा परिवार इंतजार कर रहा था, दोपहर तक मैनाठेर के गांव में बरात नहीं पहुंची। इस पर चिंता हुई। हुई। उन्होंने लड़के वालों से संपर्क साधा, लेकिन बात नहीं बनी। लड़के वालों की ओर से दहेज में पांच लाख रुपये व बुलेट मोटर साइकिल की मांग की जा रही है। असमर्थता जताई, तो लड़के वाले बरात नहीं लाए और लड़के को कहीं भेज दिया।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक पूरे मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। उन्होंने लड़के पक्ष को बुलाकर समझाया। कोतवाल ने बताया कि अब लड़के की ओर से पुलिस को पत्र दिया गया है। इसमें लड़के ने लड़की वाले के घर बरात ले जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed