{"_id":"625722a27a2560018a0e9ae3","slug":"the-boy-who-went-to-study-tuition-returned-home-the-next-day-told-about-being-kidnapped-chandausi-news-mbd424678845","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने गया बालक दूसरे दिन घर लौटा, अपहरण किए जाने की बात बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ने गया बालक दूसरे दिन घर लौटा, अपहरण किए जाने की बात बताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़ने गया बालक दूसरे दिन घर लौट आया। बालक ने परिजनों व पुलिस को तीन अज्ञात बदमाशों पर अपहरण कर अलीगढ़ छोड़ने की बात बताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि बालक घर से खुद ही ट्रेन में बैठकर गया था और वापस भी आ गया। अपहरण की बात झूठी है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरमपुर निवासी किसान भारत सिंह का 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कक्षा छह का छात्र है। वह मंगलवार को घर से बबराला ट्यूशन पढ़ने निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने पुलिस को बालक की गुमशुदगी की सूचना दी। बुधवार को बालक घर पहुंच गया और परिजनों को अपहरण किए जाने की बात बताई। परिजन बालक को लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां एसडीएम गुन्नौर रामकेश धामा, सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बालक से जानकारी ली।
बालक प्रियांशु ने बताया कि ट्यूशन जाते समय बबराला आईटीआई के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया था। आरोपियों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। उसे रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। आंख खुली तो वह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर था। वहां पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने ट्रेन के गार्ड के साथ बैठाकर उसे बबराला भेज दिया। बालक के लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। साथ ही पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस अपहरण की बात को झूठा मान रही है। सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच की। बालक खुद ही बबराला से ट्रेन में बैठकर गया था और उधर से भी ट्रेन में बैठकर आ गया। बालक की साइकिल भी बबराला रेलवे स्टेशन के परिसर में ही मिली थी।
परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच में सामने आया है कि बालक खुद ही घर से गया था। किसी ने उसका अपहरण नहीं किया था। बालक होने के कारण सख्ती से पूछताछ नहीं की गई। वह खुद ही घर लौट आया था।
देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गुन्नौर