{"_id":"68bf41dd90e061abe309d822","slug":"the-body-of-a-youth-named-in-a-molestation-case-was-found-hanging-from-a-tree-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122809-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छेड़खानी के मुकदमे में नामजद युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छेड़खानी के मुकदमे में नामजद युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
मृतक युवक जयप्रकाश का फाइल फोटो
गुन्नौर(संभल)। गांव फतेहपुर में छेड़खानी के मुकदमे में नामजद जयप्रकाश (30) का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर जंगल में शहतूत के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। तीन दिन पहले युवक पर मुकदमा दर्ज हुआ था, वह तभी से लापता था। युवक की हत्या हुई या आत्महत्या की, स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने प्रथमदृष्टया मौत का कारण मुकदमे के भय से आत्महत्या मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार जयप्रकाश पर तीन दिन पहले एक महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वह घर से लापता चल था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को उसका शव जंगल में ईख के खेत में शहतूत के पेड़ पर रस्सी फंदे से लटका मिला। सुबह जंगल गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो भीड़ लग गई। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर जांच कराई। फोरेंसिक टीम ने रस्सी और दरांती बरामद कर साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों का कहना है कि जयप्रकाश मजदूरी और खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और पत्नी फूलश्री, मां ज्ञानदेवी के साथ दो बेटियां व दो बेटों का भरण-पोषण कर रहा था। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि युवक पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज था। इसी कारण उसने मानसिक दबाव में आकर यह कदम उठाया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
तीन दिन पहले लिखा गया छेड़खानी का मुकदमा
जयप्रकाश के खिलाफ एक महिला ने तीन दिन पहले शिकायतीपत्र दिया था। इसमें बताया की वह शौच को जा रही थी तभी पीछे से आकर जयप्रकाश ने उसका हाथ पकड़ लिया जब महिला ने विरोध किया तो भाग गया। बाद में महिला ने थाने में जाकर तहरीर दी और पुलिस ने जयप्रकाश के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं मृतक जयप्रकाश के भाई हुकुम सिंह में बताया कि हमें तो बाद में जानकारी हुई कि जयप्रकाश के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हो गया है। जब हमने घर जाकर मालूम किया तो जयप्रकाश घर से चला गया। काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं लग सका। सोमवार की सुबह पेड़ पर लटका मिला। हालांकि पुलिस घर नहीं आई थी।