फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a young man who left for Delhi from home was found on the railway track.

घर से दिल्ली के लिए निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who left for Delhi from home was found on the railway track.
गुन्नौर। घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकले युवक का शव बबराला रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पिता ने शव का पीएम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गुन्नौर क्षेत्र में अलीगढ़-बरेली रेल ट्रैक पर मीरमपुर फिरोजपुर के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पास में ही बाइक खड़ी थी। बाइक के आधार पर युवक की शिनाख्त थाना जुनावई क्षेत्र के गांव सिहोरा निवासी राकेश (20) पुत्र रामनिवास के रूप में हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता रामनिवासी ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली जाने की बात कह रहा था। उसकी मां ने दिल्ली जाने से मना कर दिया था। इसके बाद वह जंगल में पिता के पास पहुंचा था और दिल्ली जाने के लिए 500 रुपये लेकर आया था। उसके बाद से युवक का कोई पता नहीं था। बुधवार की सुबह मौत की सूचना मिली। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed